लूज मोशन में तुरंत आराम दिला सकते हैं ये घरेलू नुश्खे

लूज मोशन में तुरंत आराम दिला सकते हैं ये घरेलू नुश्खे

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में से एक है लूज मोशन जो अधिकतर लोगों को परेशान करता है। ये बीमारी हर वर्ग के लोगों को होने का डर रहता है। ये बहुत सामान्य सी बीमारी है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को बार-बार स्टूल हो रहा है तो इसे डायरिया या लूज मोशन की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे समय में रोकना बहुत ही जरुरी हैं। दस्त की समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो घरेलू नुस्खों के द्वारा इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

पढ़ें-  एसिडिटी की परेशानी हो रही है तो तुरंत आराम पाने के अपनाएं ये घरेलू उपाय

आमतौर पर लूज मोशन की समस्या वात, पित्त और कफ दोष असंतुलित होने के कारण हो जाता है। जिसके कारण शरीर की पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है। इससे आपके द्वारा खाया हुआ खाना अच्छे से नहीं पच पाता है। 

लूज मोशन के लिए कारगर घरेलू नुस्खे

सौंफ

एक छोटा चम्मच कच्ची सौंफ, एक चम्मच भुनी हुई सौंफ को बराबर मात्रा में मिला लें। सुबह और शाम आधा-आधा चम्मच लेने से लाभ मिलेगा।

नींबू

नींबू का रस भी लूज मोशन को रोकने में मदद करता है। इसके लिए एक कप ताजे पानी में 1 चम्मच नींबू के रस में मिला लें। रोजाना खाली पेट और खाने के बाद दिन में 3 बार पिएं। इससे आपकी आंतों की सफाई हो जाएगी।

जीरा

लूज मोशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर को 1 कप दही या फिर मट्ठे के साथ मिलाकर पिएं।

पपीता

कच्चे पपीते के 4-5 टुकड़े को उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करे। इससे दस्त की समस्या से निजात मिलेगा।

धनिया

लूज मोशन की समस्या होने पर मरीज को अधिक प्यास लगने लगती हैं। ऐसे में सूखी धनिया काफी कारगर हो सकती हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच सूखा धनिया जालकर उबला लें। जब यह ठंडा हो जाए तो थोड़ा-थोड़ा करके पिएं।

इसे भी पढ़ें-

किडनी स्टोन की समस्या से निजात दिलाने में कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।